पीडीए पंचायत में सपा का शक्ति प्रदर्शन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को क्षेत्र के भरसानी गांव स्थित पंचायत भवन में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और महंगाई के मुद्दे छाए रहे। सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए समाज से एकजुट होकर पार्टी के साथ खड़े होने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार गांव, गरीब और युवाओं के हितों के साथ न्याय नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं, जबकि विद्यालयों को बंद किया जा रहा है और शराब की दुकानों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने पेपर लीक और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही महंगाई का मुद्दा उठाते हुए एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि आज पीडीए समाज समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
इस मौके पर शीतला निषाद, चंद्रजीत यादव, बसंता राजभर, राम सिंगार यादव, विनोद यादव, जयप्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र गौतम, इंद्रभान विश्वकर्मा, शिवकुमार गौतम, नागेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, संतराम यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुभम यादव ‘माइकल’ तथा संचालन रामबचन ने किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *