आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महिला शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें जिला संयोजक समिति द्वारा जिला तथा ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जकिया परवीन को जिला अध्यक्ष एवं निधि राय को जिला महामंत्री, वंदना राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रीना सिंह कोषाध्यक्ष, रेखा चौरसिया, नीलम गुप्ता मंत्री, प्रमिला अशोक कुमार, डॉ प्रीति, रानी गुप्ता, कौमुदी त्रिपाठी उपाध्यक्ष, सुमी जिला सह कोषाध्यक्ष एवं विभिन्न ब्लॉकों की कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष तथा महामंत्री को उनके प्राधिकार पत्र सौंप गए।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जकिया परवीन ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी महिला शिक्षक एकजुट होकर काम के प्रति समर्पित हों और नारी सशक्तीकरण की पहचान बनाने में जुटें। अब हम सब शिक्षिकाओं को मिलकर अपने इस संगठन को और बुलंदी पर ले जाने का प्रयास करना होगा। इसके लिए संगठन में एकजुटता का होना जरूरी है। महिला शिक्षकों से समाज हित में भी काम करने का आह्वान किया।
बैठक में अन्य संघ प्रतिनिधि सुमी अथर्व, हुमा परवीन, रोली मिश्रा, सिम्पल सिंह, प्रमिला अशोक कुमार, स्नेहलता राय, प्रीति गुप्ता, रेखा चौरसिया, ममता राय, कौमुदी त्रिपाठी, वन्दना चौबे, पूनम श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता, स्नेहलता, आयुषी गुप्ता आदि तथा शिक्षक सदस्य में अर्चना कुमारी, कंचन, पूनम बाला सोनी, रोली मिश्रा, प्रमिला पटेल, आभा राय, सपना यादव, रिंकी भारती, प्रीति गुप्ता, रेखा चौरसिया, ममता राय, कौमुदी त्रिपाठी, पूनम श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता, स्नेहलता, आयुषी गुप्ता बेनी शर्मा, आदि तथा शिक्षक सदस्य सुनीता, रीता, शिखा तथा रेनू आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल