संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली निवासी 26 वर्षीय रोशन पुत्र स्व. रामनिहोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। रोशन दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। वह तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था।
बताया जा रहा है कि बीती शाम रोशन किसी कार्य से बाजार गया था। देर रात करीब 9 बजे उसके चचेरे भाई को फोन पर सूचना मिली कि रोशन पियारिया धर्मशाला के पास घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोशन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि शाम को एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *