सृष्टिमीडिया आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय युवा उत्सव, सांस्कृतिक प्रतियोगिता हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल करतालपुर बाईपास सराय मंदराज में सम्पन्न हुई।
मण्डल स्तरीय युवा उत्सव, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा मॉ वीणा वादिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उन्हांेने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म जो युवा कल्याण विभाग दे रहा है, वह एक सराहनीय पहल है। मण्डल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ व बलिया से आये हुए कलाकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करके अपने जनपद, मण्डल एवं राज्य का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामना है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राजनेत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं कलाकारों का स्वागत करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत आयोजित मण्डल स्तरीय युवा उत्सव के बारे में प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण संयुक्त विकास आयुक्त ओपी आर्य द्वारा किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर मन प्रफुल्लित हो जाता है, इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कलाकार अपने जनपद, मण्डल, राज्य एवं देश का रोशन करें, इस मौके पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकरों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव