रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के चेवार गांव स्थित शौर्य डिजिटल लाइब्रेरी में सोमवार को डीएचपी समाजसेवी ग्रुप के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ राममूरत सिंह ने फीता काटकर किया। ग्रुप के संरक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। प्रबंधक विद्युत प्रकाश चौरसिया ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। अध्यक्ष हिंदुस्तानी रमेश ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आजमगढ़ की चिकित्सा टीम के साथ तारा गुप्ता, पूजा यादव, करुणा यादव, रोशनी, आदित्य प्रताप सिंह, रोहित सिंह, दीपक सिंह, रामलखन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *