युवक ने फांसी लगाकर दी जान

शेयर करे

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के ग्राम बहाउद्दीनपुर में गुरुवार की रात 26 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र लालचंद अग्रहरि ने घर के दूसरे तल्ले पर साड़ी के सहारे घर में लगे बांस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व ग्राम भट्ट मई चौराहा थाना गोसाईगंज जिला सुल्तानपुर में हुआ था। मृतक की पत्नी का नाम गीता देवी है लोगों का कहना है कि पति पत्नी में कई सालों से विवाद चल रहा था जिससे मृतक मानसिक तनाव में रहता था जिसके कारण घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास ढाई वर्ष का एक लड़का है मृतक अक्षय कुमार अपनी पत्नी के साथ मां बाप से अलग रहता था जिससे दोनों खुशी खुशी के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। गुरुवार की रात अक्षय कुमार खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया उसकी पत्नी भी साथ में थी अचानक मानसिक संतुलन खराब होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली जब पत्नी ने देखा की फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली तब उसने चिल्लाना शुरु किया चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के बगल के लोग और घर के मां-बाप भी मौके पर पहुंचे मां-बाप देखते ही आवाक रह गए सब लोगों ने मिलकर उसे फंदे से नीचे उतारा तो देखा कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सुबह पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *