सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टंडवा खपुरा गांव निवासी इंदल यादव पुत्र लाल बिहारी यादव 22 वर्ष बुधवार की रात ध्यानीपुर लोहरा गांव निवासी अपने मामा रजनीश यादव पुत्र स्व. तिलकधारी के साथ मोटरसाइकिल से बिलरियागंज दवा लेने गया था। दवा लेकर वापस घर आते समय कबीरुद्दीनपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल इंदल यादव व रजनीश यादव का आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान इंदल यादव पुत्र लाल बिहारी यादव की मौत हो गई। मृतक की माता रीता यादव ने अतरौलिया थाने में तहरीर दी है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था तथा मेहनत मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाता था। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *