दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कनेरी गांव के पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फूलपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सुपुर्द में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
जिला जौनपुर के कुकरही गौराबादशाह पुर निवासी अभिषेक (22) एक सप्ताह पूर्व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव अपने मामा चंद्रभान के घर वैवाहिक कार्यकम में शामिल होने आया था। बुधवार को शाम सात बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था। कनेरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटे आई। आस पास के लोग उसे फूलपुर प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अभिषेक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। वह मजदूरी कर जीवन यापन करता था। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *