फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत हथिनोरा में शोले फ़िल्म की तर्ज पर एक युवक पानी टंकी पर चढ़ कर अपनी बात मनवाने के लिए प्रधान व प्रशासन को मजबूर कर दिया। तीन घण्टा फिल्मी ड्रामा के बाद उसे नीचे उतारा गया।
ग्राम पंचायत हथिनोरा में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टँकी का निर्माण जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। सामाग्री की सुरक्षा के लिए गांव के कमलेश यादव पुत्र राम दवर यादव को रखा गया था। कार्य समाप्ति के बाद ठेकेदार ग्राम प्रधान कुंजन व प्रतिनिध सुग्रीव से यह कहा कि अब रख रखाव के लिए किसी को रख लें। कमलेश को यह अनुमान हो गया कि प्रधान हमें नही ंरखेगे, निकाल देंगे। इसी बात को लेकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और कहा कि यदि मुझे काम से निकाला गया तो मैं कूदकर आत्महत्या कर लूंगा। इस सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण, प्रधान पति सुग्रीव, कोतवाली प्रभारी सच्चिदानन्द यादव, सीनियर सब इंस्पेक्टर गंगा राम बिंद मौके पर पहुंच कर कमलेश को मनाने में लग गए। सबके आश्वासन पर कमलेश यादव पानी टंकी से उतरा।
इस संबंध में थाना प्रभारी सच्चिदानन्द ने बताया कि मैं नहीं पहुंच सका था। एसएसआई गए थे। जलजीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा कह दिया गया था कि अब तुम्हे निकाल दिया जाएगा, प्रधान जिसे रखना चाहंेगे रखेंगे। इससे खफा होकर ऐसा किया था। प्रधान पति को बुलवाकर आश्वस्त कराने के बाद टंकी से कमलेश को उतरवाया गया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय