रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के सोनवारा मोढ पर युवक का शव पुलिस ने गुरुवार की सुबह बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मामना है कि किसी वाहन की चपेट मंे आने से मौत हो गई है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट होगा। पुलिस जांच में जुटी है।
सोनवारा मोढ़ के पास गुरुवार को युवक के शव को देख नागरिकों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। शव की पहचान मई सूरजनपुर गांव निवासी मिथलेश कुमार 30 वर्ष के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक मोढ पर आस-पास टहलते हुए देखा गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि शव देखने से दुर्घटना प्रतीत हो रही है वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा