लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालगंज बाईपास तिराहा (नहर के समीप) बाइक और विपरीत पटरी से आ रही डीजे वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर नेवादा गांव निवासी विपिन कुमार 18 वर्ष पुत्र पप्पू और रोहित कुमार 18 वर्ष पुत्र पुनेश निवासी चन्द्रभानपुर छावनी, बाइक से लालगंज से देवगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही डीजे वाहन से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक विपिन कुमार दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद