महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उसुरकुढवा गांव के पास शुक्रवार की रात लगभग 8.30 बजे ट्रक की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गये। घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज ले जाया गया जहां एक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे को इलाज कर छोड़ दिया।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के मथईपुर गांव निवासी अनुराग राजभर 27 वर्ष पुत्र उदय राज अपने दोस्त श्रवण कुमार राजभर 20 वर्ष पुत्र गंगा निवासी जयरामपुर थाना अतरौलिया के साथ महाराजगंज से राजेसुल्तानपुर अंबेडकर नगर जा जा रहा था। महाराजगंज थाना क्षेत्र के उसुरकुढवा गांव के पास शुक्रवार की रात दोनों ट्रक की चपेट में आ गए जिससे अनुराग की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी श्रवण कुमार घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र