लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज लहुआं मार्ग पर नीलगाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा कर घायल युवक की मौत हो गई।
लालगंज के ताहिरपुर निवासी सत्य प्रकाश (32) पुत्र हंसराज लालगंज लहुआं मार्ग से होकर सोमवार की रात अपने घर ताहिरपुर जा रहा था कि अचानक कटौली मोड़ सर्विस स्टेशन से कुछ आगे अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। उसको बचाने के प्रयास में वह बाइक से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल सत्यप्रकाश को संयुक्त शौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सत्यप्रकाश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी सत्य प्रकाश पर ही थी। मृतक की पत्नी ममता गर्भवती हैं एवं उनके पास एक पुत्री 4 वर्ष की सृष्टि है। घटना की सूचना परिजनों को मिलते है घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे लालगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद