बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया थाना के नगर पंचायत बूढ़नपुर शेरवा गांव निवासी राहुल निषाद 30 वर्ष पुत्र रामकेश निषाद की अज्ञात कारणों से मुम्बई मंे मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों का आरोप है कि मेरा बेटा मुंबई में एक सब्जी की दुकान पर पिछले 5 वर्षों से कार्य कर रहा है। 21 सितंबर रात 9 बजे उस पर चाकू से जानलेवा हमला होता है जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी। पिता रामकेश का आरोप है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है। वही मुंबई पुलिस द्वारा इसे आत्महत्या दिखाया जा रहा है। मृतक मुंबई के चेंबूर के साई बाबा नगर स्थित कॉलोनी में रहता था। मुकामी थाने द्वारा पीएम कर करके इसकी सूचना परिजनों को 22 सितंबर को दी गई जहां परिजन आनन-फानन में मुंबई पहुंचे शव को कब्जे में लिया। 23 सितंबर देर रात घर पर आकर के कम्हरिया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक राहुल की पत्नी निधि का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह