इलाज के दौरान युवक की मौत

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखवलिया गांव निवासी युवक की हत्या की खबर से सनसनी फैल गयी। कोतवाली प्रभारी शेखवलिया पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
संदीप 24 वर्ष पुत्र सुरेंद्र राजभर की मृत्यु के बाद हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। हर कोई हत्या का कारण जानने के प्रयास में लग गया। फूलपुर पुलिस सूचना पर शेखवलिया गांव पहुचकर मृतक के परिजन से मिलकर जानकारी ली। सुरेंद्र राजभर पुत्र उदयराज राजभर परिवार के साथ चढ़ीगढ़ रहते हैं। इसका 24 वर्षीय लड़का संदीप चढ़ीगढ़ से दुर्वासा मेला देखने आया था। वह घर पर अकेले रहता था। विगत 30 नवम्बर को उसकी तबियत खराब हुई तो गांव के बुझारत पुत्र चन्द्रबली व जितेंद्र फूलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराए। यहां से रेफर होकर जौनपुर भर्ती कराया गया। वहां के डाक्टरों के जबाब के बाद बीएचयू वाराणसी भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को संदीप की मृत्यु हो गयी। सुरेंद्र राजभर ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि सन्दीप की तबियत खराब है। सूचना पर मैं गांव शेखवलिया आया। जहां मेरे बेटे के वाराणसी में मृत्यु की सूचना मिली। बताया कि 20 या 22 नवम्बर को संदीप गांव के आशीष पुत्र बुझारत के साथ अहिरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर गया था जहां मारपीट हुई थी। जिसमे संदीप बुरी तरह घायल हुआ था। मुझे आशंका है मेरे बेटे की मारपीट में गम्भीर चोट के कारण मृत्यु हुई है। मैं सच्चाई जानने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि पोस्टमार्टम कराया जाय जिससे मृत्यु का कारण स्पस्ट हो सके।
इस सम्बब्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर सच्चिदानन्द ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद सही कारण स्पस्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *