फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के फूलपुर नगर में रेलवे लाइन के बगल देशी शराब के सेल्समैन ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया कि शराब की दुकान के बगल में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र फूलपुर लायी जहां मृत्यु हो गयी। वाट्सप ग्रुप में पुलिस द्वारा प्रसारित करने और मौत की सूचना पर काफी संख्या में क्षेत्रवासी स्वास्थ केंद्र पहुंचे जहां मृतक की पहचान करन 26 पुत्र ननकू सदरपुर बरौली थाना फूलपुर के रूप में हुई। पहचान के बाद सदरपुर बरौली के ग्रामीण व प्रधान प्रतिनिध अजित चौधरी की उपस्थिति में शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक दो भाई थे जिसमें करन छोटा था। ग्रामीणों ने बताया कि करन अत्यधिक शराब का सेवन करता था और कल सरायमीर अपने ननिहाल गया था। शाम को शराब की दुकान पर शराब पिया और वहीं खुले आसमान के नीचे पड़ा रह गया।
इस सबंध में थाना प्रभारी फूलपुर सच्चिदानन्द ने बताया पोस्टमार्टम के बाद सही पता चलेगा परंतु लग रहा है कि ठंड के मौसम में पानी मंे रहने और ठण्ड के कारण करन की मौत हो गयी। परिजन द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय