पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत ग्राम मठ विशंभर गांव में नितेश कुमार राय 35 वर्ष पुत्र वीरेंद्र कुमार राय जनरेटर चलाकर गाय की धुलाई कर रहा था। धुलाई करने के बाद जनरेटर बंद करने गया। जनरेटर की बॉडी में करंट उतर रहे करंेट की चपेट में आ गया। आनन फानन में परिजन नितेश को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का दरवाजे पर तांता लगा हुआ है। दोहरीघाट स्थित शवदाह स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया।
रिपोर्ट-राजनरायन राय