आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर एकौना गांव में विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर एकौना गांव निवासी विजेन्द्र त्रिपाठी 25 वर्ष पुत्र देवी प्रसाद त्रिपाठी सोमवार की रात गेहूं खेत में बुआई के लिए पानी भरते समय करेंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर पीजीआई चक्रपानपुर गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विजेंद्र त्रिपाठी अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहता था। पिता देवी प्रसाद त्रिपाठी लखनऊ में ही कर्मकांड ब्राह्मण थे। विजेंद्र अपनी माता माधुरी देवी के साथ घर पर गेहूं की बुआई करने के लिए आया हुआ था। मृतक विजेंद्र चार भाई में तीसरे नम्बर पर था। वह लखनऊ से डी फार्मा किया था। डेढ़ साल पहले इनके बड़े भाई शिवेंद्र त्रिपाठी की भी मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार