पोखरी में डूबने से युवक की मौत

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया थानाक्षेत्र के पौहारी की सरैया स्थित पोखरी में डूबने से कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी 18 वर्षीय शुभम सिंह पुत्र संजय सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
शुभम के परिजन बाबा पौहारी जी के स्थल पर कड़ाही चढ़ाने गए थे। सुबह लगभग दस बजे परिवार वाले कढ़ाई चढ़ा रहे थे। इसी दौरान शुभम पोखरी में नहाने के लिए गया। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शुभम को पोखरी से निकलवाकर सीएचसी रानीपुर ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुभम सिंह दो भाइयों में सबसे बड़ा और कक्षा दसवीं का छात्र था। माता संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *