फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के कोठियां जहांगीरपुर गांव में नदी किनारे किसी कार्य से गया युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
रमेश कुमार 34 वर्ष पुत्र चंद्रभान निवासी कोठियां जंहागीरपुर थाना निजामाबाद किसी कार्य से नदी किनारे गया था। इसी दौरान हवा पानी के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे घर लाकर डाक्टर को दिखाए तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही निजामाबाद थानाध्यक्ष संचिता नन्द ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास केवल दो पुत्री हैं।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव