बस से कुचल कर युवक की मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी ग्राम सभा के सोनरा पोखरा पर कुत्ते से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिरा, इसी बीच आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही बस से कुचल कर घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवां चंद्रभानपुर में स्थित केक की दुकान पर काम करने वाले दो युवक मुरकी से केक की सप्लाई देकर वापस जा रहे थे कि उपरोक्त स्थान पर 4 बजे के करीब मोटर साइकिल कुत्ते से टकरा गई। एक युवक सड़क पर गिर गया। इसी बीच आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही बस ने उसे कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम करण 27 वर्ष निवासी कोइलारी बताया जा रहा है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *