पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग़ालिबपुर गांव निवासी एक युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी 25 वर्षीय विशाल तिवारी पुत्र अनिल तिवारी ने अपने ही घर में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जब युवक ने फांसी लगाई उस समय घर में परिजन मौजूद नहीं थे। मृतक के माता-पिता अयोध्या स्नान के लिए गए हुए थे। मृत युवक की चाची ने फंदे पर शव लटका देखा तो शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। युवक नशे का आदी था, उसने अपना हाथ भी ब्लेड से काट लिया था। मृतक विशाल चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-नरसिंह