बिजली चोरी करते युवक धराया, मुकदमा दर्ज

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक को मीटर बायपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित माज पुत्र इफ्तेखार, निवासी शहाबुद्दीनपुर के यहां जांच में पाया गया कि वह मीटर को बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहा था। आरोपी के ऊपर कार्यवाही अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार व सहदेव राम की मौजूदगी में की गई।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *