संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा कर दी जान

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भकुराचांदी गाँव में अजय उर्फ श्रीकांत पुत्र राम प्रसाद उम्र 30 वर्ष की सन्दिग्ध परिस्थितियों में रविवार की रात 8 बजे मौत हो गई।
मृतक छः महीने से अपने बड़े भाई के ससुराल में रह रहा था। इसी दौरान बीति रात लगभग 8 बजे ससुराल का कोई सदस्य खाना खाने के लिए छत के ऊपर बुलाने गया तो उन्होंने देखा की युवक दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परीजनों ने मौके पर पहुंच कर फांसी के फंदे से नीचे उतारकर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। मृतक सत नहर गांव थाना रानी सराय का निवासी बताया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई । वही सुचना पाकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराही के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गये।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *