मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे में रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा निकाल स्वच्छता अभियान का आगाज करते हुए कस्बा के लोगों को जागरूक किया गया। अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मेंहनगर इंद्रमणी यादव ने किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को गंदगी जनित रोगों से निजात दिलाने व कस्बे को स्वच्छ बनाने के बाबत जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का यह नारा है भ्रष्टाचार मुक्त शहर हो हमारा अपना आम आदमी पार्टी नारा स्वच्छ हो कस्बा हमारा। इस मौके पर अनुराग यादव, राजन, अवनीश यादव, शुभम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी