दिव्यांगो में हर काम करने का पैदा करना चाहिए जज्बा: यशवंत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दिव्यांग शारीरिक रूप से भले ही सक्षम नहीं होता है परंतु हम सबको मिलकर उसमें हौसले के बलबूते हर कार्य करने का जज्बा पैदा करना चाहिए। उक्त बातें पूर्व मंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने बुधवार को जहानागंज ब्लाक परिसर में आयोजित विकलांगों को ट्राई साइकिल वितरण समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत की सारी सुविधाएं उन्हें मुहैया कराई जाए तथा उनका हौसला बढ़ाया जाए। सरकार मूक, बधिर एवं शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के हर सुख सुविधा के लिए तमाम तरह की सुविधा क्रियान्वित कर रही है। तमाम बच्चे जानकारी के अभाव में इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं जिसकी जानकारी उन्हे देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री ने विकलांग शब्द को हटाकर उनका हौसला आफजाई करने के लिए दिव्यांग शब्द का प्रयोग किया ताकि बच्चे अपने आप को कहीं से अक्षम महसूस न कर सकें। हम सब की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम ऐसे बच्चों का हौसला बढ़ायंे और उन्हें विकलांगता का एहसास न होने दें। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर उनके अंदर इस बात का जज्बा पैदा करें कि हौसले के बलबूते वह जो भी चाहेंगे कर सकते हैं। विकलांग कल्याण अधिकारी शशांक सिंह ने दिव्यांगों सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया। इस अवसर पर एडीओ समाज कल्याण शिवानंद यादव, ब्लाक प्रमुख रमेश कनौजिया, जनार्दन सिंह, एकलाख अहमद, उदय शंकर चौरसिया, चंचल चौबे, राकेश राय उर्फ़ बबलू, सांचा यादव, सुनील यादव, दुर्गविजय यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *