यज्ञ वही सार्थक है जो समस्त जनमानस के लिए हो: रजनीश

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित दयाराम बाबा शिव मन्दिर परिसर में हो रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के पांचवे दिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक यज्ञशाला में संजय जायसवाल, उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह, गणेश जायसवाल, कृपा शंकर सेठ, पूर्व चेयरमैन उषा जायसवाल, शिवराम प्रजापति, मिन्ता सोनकर, कृष्ण कुमार सोनी सहित अन्य यजमानों ने परिवार सहित पूजन अर्चन किया। दो घंटे विश्राम के उपरांत दो बजे से पांच बजे तक हवन पूजन का कार्यक्रम अयोध्या के आचार्य रजनीश मिश्रा, ओम प्रकाश द्विवेदी, अभिषेक त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, आचार्य विशाल जी द्वारा पूजन अर्चन व यज्ञ कराया जा रहा है।
आचार्य रजनीश मिश्रा ने श्री विष्णु महायज्ञ में कहा कि यज्ञोवैय विष्णु, यज्ञ ही भगवान नारायण है। यज्ञोपि तस्यै सनतामै कतपते अर्थात यज्ञ वही सार्थक एवं कल्याणकारी है जो समस्त जनमानस के लिए किया जाय। भागवत कथा व्यास पंडित प्रभा नन्दन, अमित नन्दन महाराज अयोध्या द्वारा प्रतिदिन सायं पांच बजे से सायं सात बजे तक कथा सुनायी जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक बाबा बसन्त गिरी बालक सूरदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म के कल्याण के लिए यह विष्णु कथा का आयोजन किया गया है। श्री विष्णु महायज्ञ स्थल पर औघड़ रुद्र महराज महेश गिरी, चन्दन भारती, शम्भू भारती, कुण्डली दास महन्त अलख जगाते रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के कृष्ण कुमार मोदनवाल एडवोकेट, रजनीश जायसवाल, मखन्चू सोनकर, अनूप सिंह, कृष्ण कुमार सोनकर, यशवंत साहू सहित अन्य महिला पुरुष नगरवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *