साहित्यकारों ने किया डॉ.प्रवेश सिंह को सम्मानित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ के संरक्षक डॉ.प्रवेश कुमार सिंह को सभा के प्रदेश संगठन के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर साहित्यकारों में खुशी की लहर है। साहित्यकारों ने बुधवार को एक सम्मान समारोह गोष्ठी का आयोजन नरौली स्थित कला साहित्य संस्कृति केंद्र के सभागार में किया जिसमे डॉ. प्रवेश सिंह को सम्मानित किया। संचालन विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव करुण ने किया।
संस्था के मंडल संयोजक तथा जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने डॉ.प्रवेश कुमार सिंह को अपने संस्था का सम्मान पत्र भेंट करते हुए कहा कि डॉ.सिंह उच्च कोटि के विद्वान हैं, जिसका लाभ संस्था और जनपद दोनों को मिलेगा। उप्र साहित्य सभा आजमगढ़ इकाई के संयोजक विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ.प्रवेश कुमार सिंह प्रादेशिक कार्यकारिणी में मनोनीत होने पर जनपद का हर साहित्य प्रेमी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। डॉ.सिंह अपनी ऊर्जा को प्रदेश के साथ-साथ अपने गृह जनपद में साहित्यिक गतिविधियां और बढाएंगे और साहित्य जगत में जिले का नाम रोशन करेंगे। संस्था के जिलाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ.प्रवेश कुमार सिंह के मनोनयन से निश्चित रूप से तमाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकारों के सानिध्य का लाभ जनपद को मिलेगा, जो जनपद वासियों के लिए गर्व की बात होगी।
डॉ.प्रवेश सिंह ने कहा कि प्रदेश इकाई ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। एक समय था जब आजमगढ़ की धरती साहित्यकारों की धरती कही जाती थी, आजमगढ़ को फिर से उस स्थान पर पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। इस अवसर पर अरुणिमा सिंह, संतोष कुमार पांडे, संदीप राय, शालिनी राय, निमिषा सिंह, पीहू पांडे, अनीता त्रिपाठी वर्षा, साहू अर्चना सिंह, गीता सपना भारती, गौरव सिंह, नीलिमा चतुर्वेदी मौजूद रहे। अध्यक्षता जन्मेजय पाठक ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *