कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सठियांव ब्लाक अंतर्गत नीबी मोहब्बतपुर गांव स्थित लालसा कृषक इंटर कॉलेज परिसर में भारतीय पद्धति के अनुसार सीनियर जिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन तहसीलदार यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला पहलवानों ने अपने दाव आजमाए जिसको देखने के लिए क्षेत्र की भीड़ जुटी रही। कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराने में रामसिंगार फौजी, श्याम नारायण यादव, जफर अब्बास, अवधेश यादव आदि लोगों का सहयोग रहा।
जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ भारतीय पद्धति के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता के दौरान जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ इसमें से चयनित महिला पुरुष पहलवान आगामी दिनों में गोरखपुर जिले में होने वाली प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए। प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले महिला व पुरुष पहलवानों में जो विजेता होगा उनको पुरस्कृत किया जाएगा।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *