आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल में दीपावली के शुभ अवसर पर सर्वविघ्नहर्ता प्रथम पूज्य गणेश जी तथा समस्त ऐश्वर्य दात्री मां लक्ष्मी की पूजा के उपलक्ष्य में मन मोहक रंगोली बनाई गयी।
छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगों, फूलों, पत्थर कुल्हड़, दीये व मटके आदि के प्रयोग से आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया साथ ही इस रंगोली के माध्यम से लोगो को पटाखे से बचने व पारम्परिक तरीके से मिट्टी के बर्तनों का समुचित उपयोग करने का संदेश दिया गया। इस प्रतियोगिता का परिणाम मुख्य अतिथि सुमित कुमार मुख्य प्रबन्धक स्टेट बैंक आफ इंडिया आजमगढ़ जूही शुक्ला, प्राचार्या श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय आजमगढ़ डॉ.शबनम तारिक द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर बोस (रेड हाउस) और नेहरु (ग्रीन हॉउस), द्वितीय स्थान पर आजाद (ब्लू हाउस) तथा तृतीय स्थान पर गांधी (यलो हाउस) रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक प्रशान्त चंद्रा, आवासीय प्रबन्धक प्रद्युम्न जायसवाल एवं अनिरुद्ध जायसवाल ने सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार