सात अगस्त तक चलेगा विश्व स्तनपान सप्ताह

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व स्तनपान सप्ताह एक अगस्त से 7 अगस्त तक चलाया जा रहा है जिसके तहत माता को अपने बच्चों को स्तनपान के लिए विशेष रूप से समझाया जा रहा है और बताया जा रहा है कि जन्म के एक घंटे के अंदर बच्चों को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध अवश्य पिलाएं। सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा प्रसव के तुरंत बाद भी स्तनपान कराना अत्यंत आवश्यक होता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सभा परसुड़ी में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि स्तनपान बच्चों के लिए सबसे आवश्यक है। आशा रीता ने बताया कि यदि शिशु के साथ न होने पर माता अपने स्तन का दूध हाथ से निकाल कर शिशु को पिलाया जाने का प्रयास करना चाहिए। यह दूध बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान स्वस्थ सुरक्षित और पोषित जीवन का आधार होता है। स्तनपान को प्राथमिकता दें और पानी, शहद, गुड़, घुट्टी, बोतल के दूध से परहेज करें और इसके लिए एक दूसरे को जागरूक करें। स्तनपान जितना शिशु के लिए आवश्यक है उससे ज्यादा टॉनिक किसी भी चीज में नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी मुन्नी, प्रमिला, शशि प्रभा आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *