प्रधानमंत्री के तीसरी बार शपथ लेते ही जश्न में डूबे कार्यकर्ता

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के साथ अतरौलिया में वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। नगर पंचायत स्थित उनके आवास पर, रोडवेज स्थित अस्थाई भाजपा कार्यालय पर तथा पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र निषाद के आवास पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज चंद्रजीत तिवारी ने कहा कि भारत की जनता ने नेहरू के बाद तीसरी बार देश की कमान मोदी को सौंप कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। मोदी उस सपने को पूरा करके भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेंगे। प्रधानमंत्री ने जो नारा दिया था सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, उस सबके प्रयास से उस नारे के तहत भारत में अनेकता में एकता की जो संस्कृत रही है उसकी पूरी दुनिया में सरताज बनाने का का कार्य मोदी करेंगे। भाजपा नेता फूलचंद यादव ने कहा कि देश की जनता के आदर्श नरेन्द्र मोदी व भाजपा पर विश्वास करके आज देश की पुनः तीसरी बार सत्ता सौंपी है। हिंदुस्तान के इतिहास में यह दूसरे प्रधानमंत्री हैं जो तीसरी बार शपथ ले रहे हैं। इस मौके पर संतोष यादव, रामचंद्र जायसवाल, हरिभान पांडे, आनंद तिवारी, घनश्याम पांडे, धर्मेंद्र निषाद, राजू, शिव पूजन तिवारी, साधु शुक्ला, रामरतन पांडे, बृजेश पांडे, अनिल पांडे, नरसिंह वर्मा, बुढऊ पांडे, निखिल पांडे, रमेश तिवारी, रामाज्ञा पांडे आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *