संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई लाडपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार की देर शाम सरायमीर भाजपा मंडल में मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय व आजमगढ़ के संघ के कार्यवाहक निश्चल चंचल उपस्थित रहे। अध्यक्षता सरायमीर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम पाण्डेय तथा संचालन संदीप अस्थाना ने किया।
कार्यक्रम में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बन्दे मातरम कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ऋषि कांत राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की जान होता है। कार्यकर्ता के बिना सब कुछ अधूरा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के जितनी भी पदाधिकारी हैं सभी लोग अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क बनाने का काम करें। बैठक में मंडल के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष राम प्रकाश यादव, राम गोपाल विश्वकर्मा, शैलेश प्रजापति, बेचू यादव, एहतेशाम जैदी, नीरज मौर्या, चंद्रेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव