शिव प्रताप शुक्ला को राज्यपाल बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के आवास पर मिष्ठान का वितरण कर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनायी।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और गोरखपुर से 5 बार विधायक रहे। शिव प्रताप शुक्ला’ को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इस खबर को सुनते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रम प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा के नगर पंचायत स्थित आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि मेरे बहुत ही करीबी मित्र शिव प्रताप शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के उन कार्यकर्ताओं में शामिल हैं जो इसके नींव के पत्थर माने जाते हैं। विद्यार्थी जीवन से इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संगठन की सेवा करते हुए विभाग संगठन मंत्री और अन्य पदों पर कार्य किया। वर्ष 1989 के विधानसभा चुनाव में यह पहली बार गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे। उन्होंने कहा कि शिव प्रताप शुक्ला संगठन की दृष्टि से भी पूर्वांचल में बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में स्थापित हैं। इस मौके पर धीरज मिश्रा, चंदन मिश्रा, हरिभान पांडे, रिंकू मोदनवाल, आनंद सिंह, उमाकांत मिश्रा, हेमंत सिंह संजय शर्मा, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा मंडल कप्तानगंज में पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। जिसमें मुख्य रुप से क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन कुमार, मंडल महामंत्री बिलरियागंज रूद्र प्रताप राय, शशिकांत राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज ऋषिदेव राय उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *