लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटजाय कार्यकर्ता-दुर्गा

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय में विधानसभा सदर की बैठक हुई बैठक का मुख्य एजेंडा था सदस्यता अभियान को तथा 9 अगस्त से होने वाले तिरंगा अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई
बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने सेक्टर व बूथ प्रभारियों को आज से ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा तथा उन्होंने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए अगर कोई पार्टी सक्षम है तो वह समाजवादी पार्टी है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान तथा तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लग जाय। बैठक में मुख्य रूप से हरीशचंद यादव, शिवमूरत यादव, जिला प्रवक्ता अशोक यादव, वेद प्रकाश, तारीख फैसल, परवेज अहमद, शंभू चौहान, शैलेंद्र मौर्य, सुरेश राजभर समेत कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *