ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत

शेयर करे

फरिहा/सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र में 50 साल के मजदूर की निजामुद्दीनपुरा के पास कैफियात ट्रेन से कटने से मौके पर मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
धीबेंद्र यादव 50 वर्ष पुत्र राजाराम यादव निवासी मतलूबपुर थाना दीदारगंज मजदूरी करता है। बुधवार को वह साइकिल से अपने साथ झोले में भोजन लेकर निजामुद्दीनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर जैसे ही पहुंचा विपरीत दिशा से आ रही कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आने से कट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी फरिहां को दी। मौके पर चौकी प्रभारी नवल किशोर अपनी टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त के लिए परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने धीबेंद्र यादव के नाम से शिनाख्त की।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *