महिला दिवस पर नारी शक्तियों का हुआ सम्मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को शक्ति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह शहर के निकट कोलघाट में संस्था की अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सबीहा अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव ने भारत मां के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान समाज में सराहनीय कार्य करने वाली 10 वीरांगना नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सपना बनर्जी अंतर्राष्ट्रीय गायिका और मनीष चौधरी ने होली के गीत और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत भ्रूण हत्या पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। सपना बनर्जी ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव ने सभी लोगों को अबीर गुलाल लगाकर एवं जलपान कराकर सभी का उत्साहवर्धन किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। संस्था सचिव मनीष चौधरी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूनम सिंह, संध्या रानी, शिखा श्रीवास्तव, शीला जायसवाल, सुनीता, अनीता, अनु, जूही, शीला पांडे, मीरा राय, प्रतिभा, उषा आर्य, विद्या यादव, लता सिंह, सविता, वंदना पांडे आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *