महिलाओं को तनमन से बनना होगा मजबूत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज के सभागार में महिला सशक्तिकरण पर गुरुवार को एक परिचर्चा का आयोजन प्राचार्य प्रो.ऋषिकेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस परिचर्चा में केवल महिला अध्यापिकाओं और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या प्रो.शीला मिश्रा और संचालन मिशन शक्ति समिति की संयोजिका डॉ.दीपमाला मिश्रा ने किया। मिशन शक्ति समिति की सदस्या डॉ.प्रियंका जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को तन और मन दोनों से मजबूत बनना होगा तभी वर्तमान समाज में उचित स्थान प्राप्त हो सकेगा। मिशन शक्ति समिति की सदस्या लक्ष्मी वंदना विश्वकर्मा ने बालिकाओं के पोषण पर अभिभावकों द्वारा विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। सुष्मिता सिंह ने भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी छात्राओं से साझा की। परिचर्चा में छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर शीला मिश्रा ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के टिप्स दिए। प्राध्यापिका डॉ.संगीता वर्मा, डॉ.सीमा सिंह, डॉ.दुर्गावती सिंह और डॉ.पूनम तिवारी ने सहयोग प्रदान किया। संयोजिका डॉ.दीपमाला मिश्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रीति राव, निकिता, अनुपमा यादव, अनुप्रिया, सीमा प्रजापति, गुंजा कनौजिया, आरती भारती, प्रिया, वेदांती, पूजा सेठ, प्रतिभा यादव, खुशबू विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *