राष्ट्र का आधार है नारी शक्ति: रीतू शाही

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत महिला शिक्षक संघ आजमगढ़ मण्डल की ओर से शहर से सटे बैठोली स्थित उत्सव वाटिका में शक्ति रंगोत्सव कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला सदस्य रीतू शाही मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष प्रज्ञा राय व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को बुके, अंगवस्त्रम् स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा की झांकी के बीच जमकर फूलों की होली खेलकर संगठन में समानता और सम्मान का संचार किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला सदस्य रीतू शाही ने कहाकि शिक्षक वंदनीय होता है और उनके लिए होली मिलन समारोह का आयोजन करने वाली आयोजिका प्रज्ञा राय का प्रयास सराहनीय है। हमारे समाज में नारी को श्रेष्ठता, त्याग, ममता, करूणा और शक्ति का प्रतीक माना गया है। नारी केवल एक व्यक्ति नहीं है बल्कि परिवार व समाज का वह हिस्सा है जो राष्ट्र का आधार है। नारी समाज और परिवार को एक साथ लेकर चलती है।
वाराणसी मण्डल अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहाकि महिला शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है। महिला शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी को मिलकर समाधान खोजना होगा। मण्डल अध्यक्ष प्रज्ञा राय संगठन को मजबूत बनायें ताकि शिक्षक हितों की आवाज को शासन तक पहुंचाया जा सकें।
मण्डल अध्यक्ष प्रज्ञा राय ने कहाकि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व यह आयोजन हमें संकल्पित करता है कि हम खुद भी अपने हक को जाने और अन्य महिलाओं को सशक्तिकरण पर जोर दें।
इस अवसर पर जकिया परवीन, आभा त्रिपाठी, किरण भारती, हुमा परवीन, रोली मिश्रा, सिम्पल सिंह, स्नेहलता राय, प्रीति गुप्ता, रेखा चौरसिया, नीलम गुप्ता, स्नेहलता, ममता राय, विभा राय, सविता यादव, अनीता यादव प्रीति सिंह, निधि राय, वंदना राय, रीना सिंह, रेखा चौरसिया, आभा राय, सपना यादव आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *