रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विसुनपुर गांव में झंडा वितरण के दौरान महिलाएं आपस में भिड़ गयीं। इसमे दो महिलाओं को चोटे भी आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।
शनिवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ता गांव में झंडा वितरित कर रही थी। इस दौरान एक घर में महिलाओं ने झंडा लेने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गयी। मारपीट में दो महिलाओं को चोटे भी आई। महिलाओं ने थाने पर आकर सूचना दी तो सीओ के साथ स्थानीय पुलिस भी पहुंच गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक नन्द तिवारी ने बताया कि दो परिवारों में पहले से नहीं बनती थी। झंडा देने के दौरान एक ने लेने से इंकार किया तो अपस में भिड़ गयी। कुसुमलता की तहरीर के आधार पर दूसरी महिला को हिरासत में लिया गया है। मामूली बात को तूल देने की कोशिश की गयी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा