आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शक्ति सेवा संस्थान द्वारा डांडिया एवं जागरण का आयोजन एचएमपीएस स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव ने मां दुर्गा के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति सेवा संस्थान द्वारा डांडिया एवं जागरण में महिलाओं ने खूब इन्ज्वाय किया। खासतौर से नवरात्रि के अवसर पर महिलाएं मां का गुणगान करके डांडिया खेलती हैं। इसमें संस्था अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव, बबिता राय, अर्चना तिवारी, रोमा सिंह, पूनम विश्वकर्मा, रश्मि गोंड़, रिंकू चतुर्वेदी, संध्या रानी, गुड़िया सिंह, एकता राय, सविता, प्राची चाहू, सपना बनर्जी, एकता पांडेय, अर्चना सिंह, अर्चना पांडेय, कल्पना विश्वकर्मा, प्रतिभा उपाध्याय, सपना यादव, पूनम शर्मा, शिखा श्रीवास्तव, राधवि पांडेय, भावना मिश्रा, नीरज सिंह, मिठी आदि महिलाएं शामिल रहीं। संस्था सचिव मनीष चौधरी द्वारा जलपान की व्यवस्था की गयी थी। संस्था अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं एवं अतिथियों को प्रसस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार शहर के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट और आजमगढ़ आईकॉन के बैनर तले रस डांडिया के भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की संस्थापक पूजा सिंह ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी एकता, सौहार्द और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देते हैं। कार्यक्रम को विशेष सहयोग और प्रायोजन देने वालों में मुख्य रूप से केडी अग्रवाल, अजय सिंह, मधु सिंह, देवेश जायसवाल तथा डॉ. विपिन यादव रहीं। आयोजन को सफल बनाने में मीडिया इन्फ्लुएंसर श्याम गुप्ता, लकी फोटोग्राफर, सोनू सोनकर और व्यवस्थापक प्रशांत कुमार की भी विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट-सुबास लाल/बबलू राय