डूबते सूर्य को अर्घ्य आज, खरीदारी में जुटी महिलाएं

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार पूरी तरह से सज गये हैं व्रत रखने वाली महिलाए खरीदारी के लिए बाजारों मेें निकली और जमकर खरीदारी की। शनिवार को बाजारों चहल पहल देखने को मिली। फलों की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ जमा रही।
दीपावली के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नहाय खाए की परंपरा निभाई जाती है। नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत होती है। चार दिन तक चलने वाली छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय परंपरा से प्रारंभ होती है और सप्तमी तिथि के दिन यानी कि 20 नवम्बर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन सभी अपने घर की साफ सफाई करते हैं। इस दिन शाकाहारी भोजन करने की परंपरा चली आ रही है, जिसमें लोग कद्दू भात बनाकर खाते हैं। इस पूजा के दौरान 36 घंटे का व्रत रखा जाता है। छठ पूजा सुख-सौभाग्य, समृद्धि, संतान और सुखी जीवन की कामना के लिए छठ पूजा की जाती है। छठ महापर्व में भगवान सूर्य की आराधना के साथ-साथ छठी मैया की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। छठ पर्व के अंतिम दिन उगते हुए सूर्य और छठी मैया की पूजा के साथ इस व्रत का विधिवत पारण किया जाता है।

अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन छठ व्रती आज के दिन खरना का त्योहार मना रहे हैं। नगर पंचायत व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही खरना पूजा की रौनक देखने को मिली छठ को लेकर नगर व आसपास का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
छठ पूजा को लेकर नगर के घाटों पूरब पोखरा व पश्चिमी पोखरा पर काफी रौनक देखने को मिल रही है। घाटों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है तो वही सफेद दूधिया रोशनी से घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। घाटों पर छठ व्रतियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी पहुंच रहे हैं, वहीं छठ पूजा को लेकर आसपास के बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। नगर पंचायत समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में फल मंडी सजकर तैयार हैं। बाजार में तरह-तरह के फलों को सजाया गया है जो फल इस सीजन में देखने को नहीं मिलते वह फल भी दुकानों पर उपलब्ध है मिट्टी से बने बर्तन तथा बस से बना डाला और सूप की भी खूब बिक्री हो रही है। छठ पर्व के तीसरे दिन यानि रविवार को छठ व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी, वहीं इसके बाद सोमवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा और पारण किया जाएगा।
इनसेट-
खरीदारी के लिए बाजारों में रही चहल पहल
आजमगढ़। छठ महापर्व को लेकर फलों की दुकाने सज गयी व्रत रखने वाली महिलाएं व उनके परिजन फलों की खरीदारी के लिए बाजारों में निकले जिससे शनिवार को बाजारों में चहल पहल रही। फलों की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। छठ पूजा में तरह तरह के फल चढ़ाये जाते है जिसकी वजह से दुकान भी सभी प्रकार के फलों को अपनी अपनी दुकान में सजाये हुए हैं। इसके साथ ही गन्ना की भी बिक्री काफी रही गन्ना खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। फल के दुकानदारों ने बताया कि लगभग 72 किस्म के फल दुकान पर उपलब्ध है जिसमें रामफल सीताफल जैसे फल भी लोगों को देखने को मिलेंगे, पेरू पपैया, कलिंगर, सहित विभिन्न प्रकार के फल दुकानों पर सजाए गए हैं और लोगों को अच्छी बिक्री की उम्मीद भी दिखाई दे रही।

इनसेट-
घाटों की सफाई पूर्ण, बेदियां बनकर तैयार
आजमगढ़। छठ पूजा को लेकर नदी के किनारे स्थित घाटों की सफाई नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गयी है लगभग सभी घाट पूजा करने के लिए तैयार कर दिये गये हैं। छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। ग्रामीण क्षेत्रों में घाटों की सफाई हो चुकी है सभी लोग अपनी अपनी बेदियां बनाकर तैयार कर दिये गये हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र/आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *