महिला आरक्षियों ने महिलाओं को किया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा 1545 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।
कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रत्येक माह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर सशक्त किया जा रहा है। उपरोक्त अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा 45 ग्राम, वार्डों में 40 बैठक चौपाल लगाकर कुल 1545 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *