राजघाट पर हुआ महिला स्नानागार का लोकार्पण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्राम सभा अजमतपुर कोडर स्थित राजघाट दाह संस्कार स्थल पर स्व. जगदीश प्रसाद वर्मा की स्मृति में सरस्वती वर्मा द्वारा निर्मित महिला स्नानागार का रविवार को लोकार्पण किया गया। स्नानागार के निर्माण में प्रतिभा निकेतन स्कूल का विशेष सहयोग रहा।
अजमतपुर कोडर के ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्य के प्रयास पर यह स्नानागार तथा पूर्व में भारत विकास परिषद के सौजन्य से यात्री शेड का भी निर्माण कराया गया। स्नानागार का लोकार्पण नारियल फोड़कर सरस्वती वर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाकांत वर्मा, सुनील मौर्य ने फीता काटकर किया। प्रतिभा निकेतन स्कूल के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने कहा कि राजघाट आने पर महिलाओं को स्नान करने में होने वाली परेशानियों को देखा करता था, मन में यह विचार आता था कि क्यों न राज घाट पर एक महिलाओं के लिए स्नानागर बने। आज राजघाट पर मौका मिला कुछ कार्य करने का यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इस कार्य के लिए ग्राम प्रधान सुनील मौर्या का आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने यह अवसर हमें दिया। जन सहयोग के कार्य करने के लिए हमारा परिवार सदैव तत्पर रहा है। आज महिला स्नानागार का निर्माण पूर्ण होने पर आत्मिक संतुष्टि मिली है।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिंह, डा.देवेश दुबे, सीताराम पांडे, विकास वर्मा, गौरव मौर्य, संध्या वर्मा, रेखा मौर्या, कविता वर्मा, कंचन वर्मा, नीलू मौर्या, ज्ञानेश्वर प्रजापति, स्वतंत्र अग्रवाल, लौटू प्रजापति, बिरजू प्रजापति, सुनील दत्त विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *