अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में महिलाएं रहीं अग्रणी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सरस्वती शाखा भारतीय सरस्वती (बीएस) कन्या इंटर कॉलेज फूलपुर में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक उपस्थित हो सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप अर्चन बीना गुप्ता एवं मीना सोनी ने किया। तत्पश्चात शंख ध्वनि व वेद मंत्र गुंजायमान हुआ।
महिला शिक्षिका मुन्नी देवी गुप्ता के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम, व्यायाम, सूर्य नमस्कार इत्यादि के बाद लोकमंगल की कामना करते हुए ओम् सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चिद दुःख भाग भवेत का उद्घोष हुआ। अंत में भगवाध्वज के सम्मुख प्रार्थना हुई।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अरविन्द कुमार, शांति आर्या, विभा बरनवाल, रुचि रावत, पुनीता, प्रज्ञा, काव्या, जयश्री, सुधीर कुमार, रत्नेश, धर्मराज, राजू प्रजापति, शैलेद्र प्रजापति, अनिल राज, अलंकृत आर्य, हिमेश, कात्यायनी, राखी, पूर्वी, अन्नपूर्णा, सान्वी, आरूषि, प्रियंका, सक्षम, अंशुमान, समर्थ पाण्डेय, तेजस, ताराचंद्र, हरिशचंद्र बरनवाल, प्रिन्स, राजीव अग्रहरी आदि उपस्थित रहे। संचालन अरविन्द कुमार ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *