महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरुक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वासन्तिक नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार संकल्प फाउंडेशन कार्यालय, गुरु टोला में एक जनजागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय द्वारा घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इनके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अनु सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) द्वारा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संजय शाही द्वारा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट वितरित किए गए एवं इस कार्यक्रम का संचालन जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद मोहम्मद अफजल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा बहुएं भी उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *