सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी गांव में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गयी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
उक्त गांव निवासिनी पूजा उर्फ आरती 25 वर्ष पत्नी अमित अपने बच्चों के साथ शनिवार की रात सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि सांप लटक रहा है। उसने बच्चे और पति को बचाने के प्रयास में पति को धक्का देकर जगाया तो पति अमित बच्चा लेकर वहां से हट ही रहा था तब तक पत्नी के ऊपर सर्प गिर गया और घुटने के ऊपर उसने दंश मार दिया। आनन-फानन में उसे लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज गए वहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिए जाने के बाद उसे खरिहानी ले जाया गया। वहां से भी परिजन संतुष्ट न होने के बाद लोग उसे जौनपुर लेकर चले गए जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला को एक वर्षीय पुत्र रौनक है। परिजन जौनपुर से शव लेकर घर चले आये। ग्राम प्रधान संजय चौहान ने इसकी सूचना लेखपाल प्रवीण सिंह को दी है। बताया जा रहा है कि सर्प 5 से 6 घंटे तक घर में ही पड़ा रहा। ग्रामीणों ने भयवश उसे मार दिया कि कहीं यह और लोगों को नुकसान न पहुंचा दे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *