महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

शेयर करे

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईंगंज में सोमवार को फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग डर और सहम गये। इस गोली कांड में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयीं जिन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफ़र कर दिया गया है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईंगंज में सोमवार को अपने मकान के बरामदे में बैठी महिला पर बदमाशों ने लक्ष्य करके फायरिंग कर दी। गोली महिला के बाएं कान को भेदती हुई निकल गई। खून से लथपथ 45 वर्षीय महिला धारा देवी पत्नी स्व.अशोक गिरी उर्फ पप्पू को आनन फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग डरे और सहमे हुए हैं। यहां इससे पूर्व भी हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं जिससे लोगों के अंदर खौफ व्याप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *