लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय खुरसु गांव निवासिनी एक महिला ने दहेज न देने पर ससुराल वालों पर मारपीट करने व घर से भगा देने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर दी।
पीड़ित महिला ने बताया की उसकी शादी गाज़ीपुर ज़िले के सेमउर पदुमपुर में हुए थी जहां शादी के बाद महिला को एक बच्ची भी पैदा हुई जिसके बाद ससुराल द्वारा दहेज को लेकर और सामान की मांग की जा रही है। चूंकी महिला ग़रीब है इसलिए उनकी मांग पूरा नहीं कर पा रही है। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी तक दी। ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना से तंग महिला अपने बच्ची के साथ अपने मायके देवगांव पहुंचकर स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। उसने बताया कि वह ससुराल में रहना चाह रही है लेकिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी