नसबंदी कराने के तीन दिन बाद महिला की हुई मौत

शेयर करे

फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र फरिहा दक्षिण बस्ती के सुभावती देवी 36 वर्ष पत्नी सेवालाल, का नसबंदी का ऑपरेशन 5 जनवरी को रानी सराय ब्लॉक में हुआ था। आशा बहू इंद्रावती पत्नी छोटे लाल नसबंदी ऑपरेशन के लिए रानी की सराय ब्लॉक पर लिवाकर गई थी। नसबंदी के तीन दिन बाद ही सुभावती की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के पति सेवालाल का आरोप है कि हमारी पत्नी का गलत ऑपरेशन और वह भी बिना हमारी जानकारी के हुआ है जिसके कारण सोमवार की रात मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि हम पति-पत्नी दोनों विकलांग थे। ऑपरेशन के पश्चात हमारी पत्नी को मार्टिनगंज ब्लॉक पर भी ले जाया गया जो सरासर गलत है। हमारे चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बच्ची कक्षा 10 में पढ़ती है, सबसे छोटी बच्ची 11 महीने की है। मृतका के पास तीन लड़की व एक लड़का हैं। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करके जीवन यापन करते थे।
इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी रानी की सराय मनीष त्रिपाठी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी आईएन तिवारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर दोषी पाए गए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *